શુક્રવાર, 20 નવેમ્બર, 2020
રવિવાર, 21 ફેબ્રુઆરી, 2016
સોમવાર, 18 જાન્યુઆરી, 2016
मुख्य शिक्षक नु शिक्षण कार्य
---
---
Sent by WhatsApp
ગુરુવાર, 24 ડિસેમ્બર, 2015
રવિવાર, 26 એપ્રિલ, 2015
रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित
मदनगंज-किशनगढ़-!-
मीरा बावड़ी स्थित रावणा राजपूत समाज के भवन पर रावणा राजपूत समाज की
बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता सोहन सिंह गौड़ ने
की। इस बैठक में 19 अगस्त को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह व युवक
युवतियों का परिचय सम्मेलन पर विचार विमर्श किया गया। समाज के पदाधिकारियों
ने इसके लिए कई कमेटियों का गठन किया तथा उसके लिए पदाधिकारियों को
दायित्व दिया। बैठक में शिवराम सिंह सोलंकी समाज के अध्यक्ष भागचन्द कछावा
तथा अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।
अखिल भारतीय रावणा राजपूत समाज
शिक्षा व संगठन से होगा समाज का विकास - तंवर
नगर युवा महामंत्री पृथ्वीसिंह पंवार ने बताया कि विजन के प्रथम दिन एक सत्र हुआ जिसमें परिचय कार्यक्रम व विजन की रूपरेखा तय की गई। दूसरे सत्र का शुभारम्भ मां सरस्वति के समक्ष दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। नारायणसिंह पी रावणा द्वारा सामाजिक युवा जागृति विजन, २०१५ से २०२० के कार्यक्रमों को विस्तार से समझाया गया और आगामी कार्यक्रमों के स्थानों के बारे में चर्चा की गई। राष्ट्रीय संयोजक गजेन्द्रंसह सांखला ने विजन के संबंध में वार्षिक कलेण्डर जारी करने एवं विजन के माध्यम से तन-मन धन से सहयोग करने की बात कही। प्राफेसर निम्बसिंह पंवार ने समाज में शिक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए नेतृत्व करने वाले लोगों को आगे लाने की बात कही। ओबीसी आरक्षण के संयोजक रणवीरसिंह रावणा ने ओबीसी आरक्षण के इतिहास का वर्णन करते हुए ओबीसी वर्गीकरण की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। डॉ. गोरधनसिंह सोढा ने नसा प्रवृति के त्याग करने की बात कही। उम्मेदसिंह तवंर ने समाज के विजन को पुरे राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा के लोगों तक पहुंचाने की बात कही। विजन में महिलाओं की भागीदारी बढाने की बात कही। साथ ही शिक्षा से समाज का विकास होगा तभी हमारा संगठन मजबूत होगा। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोरधनसिंह राठौड ने कहा कि समाज अब जाग चुका है युवा समाज की रीढ की हड्डी बने और आगे बढे साथ ही समाज को अपना राजनैतिक हक मिलना चाहिए। तथा उन्होनें कार्यक्रम में आये हुए मेहमानों का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में अहमदाबाद, पूना, सूरत, बदौडा, डीसा, नागौर, अजमेर, सीकर एवं जोधपुर संभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें पूर्व नगर युवा अध्यक्ष हरींसह राठौड, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह दईया, पार्षद दिलीपसिंह गोगादे, पुरूषोतम सिंह सोढा शिव, नारायणसिंह पी रावणा, संतोषसिंह जसोल, शंकरसिंह अजमेर, गजेन्द्रसिंह सोजत, छेलसिंह वेडाणा, रामसिंह चाडी, रमेशसिंह शिव, मांगसिंह देवडा,अजयसिंह चौहान, विक्रमसिंह राठौड, आदि ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलामहामंत्री ईश्वरंसह जसोल ने किया। इस अवसर पर दाउसिंह राजावत, भाखरसिंह सोढा, नाथुसिंह राठौड, जितेन्द्रसिंह सिसोदिया, देरावरसिंह इन्दा, लक्ष्मणसिंह, भवानीसिंह लाखाणी, हिन्दूसिंह रेडाणा, रतनसिंह राणावत, दिलीपसिंह जैसलमेर, मदनसिंह राठौड, भवानीसिंह मेपावत नगर युवा अध्यक्ष, कानसिंह कोटडा, नारायणसिंह पंवार आदि सैकडों समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
रावणा राजपूत समाज ने डाला महापड़ाव
रावणा राजपूत समाज ने डाला महापड़ाव
रावणा राजपूत समाज ने डाला महापड़ाव
बाड़मेर
रावणा
राजपूत समाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर महापड़ाव डाला। प्रदेशभर से
आए समाज के लोगों ने दो युवकों की हत्या को लेकर नामजद आरोपियों की
गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। समाज ने इस मामले की जांच सीबीआई को
सौंपे जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने समाज के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष
करने का आह्वान किया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना भी जारी
रहा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को
ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। कलेक्ट्रेट के बाहर
आयोजित सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री जनार्दनसिंह गहलोत
ने कहा कि समाज के दो युवकों की नृशंस हत्या की गई। मृतक के छह माह पहले
जान को खतरे का अंदेशा जताने के बाद भी पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा
प्रदान नहीं की गई। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि
सवाई माधोपुर में सूरवाल प्रकरण, भंवरी प्रकरण व दारिया मामले में नामजद
रिपोर्ट नहीं होने के बाद भी वहां सीबीआई से जांच करवाई जा रही है। लेकिन
यहां युवकों की हत्या का नामजद मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस एक माह बाद
भी आरोपियों का पकड़ से बाहर होना साबित करता है कि यह सब दबाव के कारण हो
रहा है। इसलिए इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। समाज के राष्ट्रीय
संयोजक श्यामसिंह ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकरण पर पूरा
समाज एकजुट होकर अंतिम लड़ाई लड़ेगा। प्रदेशाध्यक्ष रिंकू कंवर ने कहा कि
दोनों युवकों के परिवारों को आघात लगा है। पुलिस की ओर से पांच दिन में
आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद एक माह बीत जाने के उपरांत भी
कोई किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। अब पूरे राज्य में तहसील स्तरों
पर ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। जयसिंह चौहान ने कहा हमारी
गूंज विधानसभा तक पहुंचेगी तब हमारी जीत होगी। जिला युवाध्यक्ष सुरेन्द्र
सिंह दईया ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना दिया
जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। राष्ट्रीय
प्रवक्ता श्यामसिंह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करना
दुर्भाग्यपूर्ण है। सोहनसिंह जेतमाल ने पूरे मामले की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष गोरधनसिंह ने सभी का आभार जताया।
इन्होंने भी किए विचार व्यक्त
महापड़ाव
को देवाराम महाराज, चैनसिंह तिलवाड़ा, नारायणसिंह सिरोही, प्रेमसिंह,
अमरसिंह पाली, किशनसिंह राठौड़, ईश्वरसिंह चौहान, चैनसिंह भाटी, जयसिंह
चौहान, जयदीपसिंह चुरू, मानसिंह देवड़ा, गजेंद्रसिंह सांखला, कल्याणसिंह
वीदावत, सुरेंद्रसिंह दईया, पृथ्वीसिंह पंवार, अजयसिंह कच्छावा,
राजेंद्रसिंह राखी, हरिसिंह राठौड़, नाथूसिंह, पार्वती राठौड़, बंशीसिंह
परिहार, नारायणसिंह दोहट, ओमसिंह देवड़ा, गुमानसिंह जोधा, जबरसिंह,
राजवीरसिंह भीलवाड़ा समेत कई ने संबोधित किया।
सीबीआई जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
महापड़ाव
के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जनार्दनसिंह गहलोत के नेतृत्व में मामले की
सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
सौंपा। साथ ही मांगे नहीं माने जाने पर पूरे राज्य में तहसील स्तरों पर
ज्ञापन व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। वहीं आगामी रणनीति बनाकर जोधपुर व
जयपुर में महापड़ाव भी डालने की चेतावनी दी। महापड़ाव के दौरान पुलिस की
व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
આના પર સબ્સ્ક્રાઇબ કરો:
પોસ્ટ્સ (Atom)
